मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा*
मुरादाबाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मूंढापांडे में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और स्वास्थ्य शिविर में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण कर उपलब्ध सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना बेहद जरूरी है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने का आह्वान किया 185 मरीजों का परीक्षण:- शिविर में तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने करीब 185 मरीजों का परीक्षण, जांच और उपचार किया। 67 मरीजों की खून की जांच, 24 के एक्स-रे, 60 मरीजों की एनसीडी स्क्रीनिंग और 15 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं 19 गर्भवती महिलाओं की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया मानसिक रोग और तंबाकू के प्रति किया जागरूक:- शिविर में मरीजों और क्षेत्रवासियों को मानसिक रोगों के लक्षणों एवं बचाव की जानकारी दी गई। तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए लोगों को तंबाकू नियंत्रण की शपथ भी दिलाई गई। इसके साथ ही कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव और उपचार को लेकर भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप दिवाकर, डॉ. शशिभूषण, जिला मुख्यालय से डॉ. एस. धनन्जय, डॉ. प्रशांत राजपूत, डॉ. भास्कर अग्रवाल, प्रमोद यादव, भुवनेश कुमार सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का समस्त स्टाफ एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।