वाराणसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अमर्यादित एवं अशोभनीय भाषा के प्रयोग के विरोध में सोमवार को जिला मुख्यालय पर भाजपा जिला एवं महानगर के विभिन्न मोर्चों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए “राहुल गांधी माफी मांगो”, “अजय राय शर्म करो”, “कांग्रेस पार्टी का अभिमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान”, “कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद”, “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद”, “वंदे मातरम्” और “हर-हर महादेव” के नारे लगाए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी एवं अजय राय का पुतला दहन भी किया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि पूरे विश्व में लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेताओं द्वारा की गई टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय है। उन्होंने कहा कि देश की जनता इस प्रकार की भाषा को कभी स्वीकार नहीं करेगी। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक कांग्रेस नेता सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगेंगे, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिलेन्द्र सिंह सन्नी, कुसुम सिंह पटेल, नम्रता चौरसिया, शालिनी यादव, रजत जायसवाल, अमन सोनकर, अजय गुप्ता, योगेश सिंह पिंकू, सोभनाथ मौर्य, राजेश राजभर, मनोज सोनकर, रवि खरवार, कुशाग्र श्रीवास्तव, सिद्धेश जिंदल, सुयश अग्रवाल, ओम तिवारी, युग तिवारी, विश्वास तुलस्यानी, कृष्णा शर्मा, पूजा पाण्डेय, पूजा सिंह, नेहा कक्कड़, अनीशा शाही, तरुण चतुर्वेदी, विभव सिंह, सुषमा सिंह, संगीता, मुमताज बानो, गौरी यादव, सीमा यादव, रिचा सिंह, उषा सिंह, शांति पटेल, सुमन यादव, विवेक सिंह सोनू, हिमांशु श्रीवास्तव, मिलन केशरी, विवेक पाण्डेय, अतुल सिंह, दिलीप चौहान, मनोज सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।