गुड फ्राइडे पर गुड शेफर्ड चर्च में उमड़ा जनसैलाब, प्रभु यीशु के बलिदान को किया याद

कानपुर-द गुड शेफर्ड चर्च इन इंडिया के तत्वाधान में शुक्रवार को गुड फ्राइडे का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया कल्याणपुर स्थित गुबा गार्डन चर्च परिसर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग एकत्रित हुए और प्रभु यीशु मसीह द्वारा मानवता के लिए दिए गए महान बलिदान को याद किया कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12:00 बजे भक्ति गीत "लकड़ी पे लटका नासरी" के साथ हुआ सभा की अध्यक्षता करते हुए बिशप पंकज राज मलिक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया उन्होंने बताया कि प्रभु यीशु मसीह ने समस्त मानव जाति के पापों के प्रायश्चित के लिए क्रूस पर अपने प्राणों का बलिदान दिया। इसके पश्चात सात विभिन्न पादरियों ने क्रूस पर से प्रभु यीशु द्वारा कही गई 'सात वाणियों' की व्याख्या की और उनके संदेशों को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी समारोह के दौरान "पैराडाइस एंजेल बैंड" द्वारा प्रस्तुत मधुर गीतों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया विशेष रूप से "मैं आजाद हूँ" जैसे गीतों को सुनकर उपस्थित भक्तगण भाव-विभोर हो गए प्रार्थना सभा के समापन के पश्चात सभी उपस्थित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई थी इस गरिमामई अवसर पर मुख्य रूप से अनुपमा मलिक, शीना मलिक, पादरी सागर मैसी, अनुराग मलिक, पादरी सत्येन्द्र श्रीवास्तव, श्रेयराज, अभिमन्यु, सौरभ, राज, रिक्की, अमन एल्विन, मनीष लॉरेंस सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और श्रद्धालु उपस्थित रहे!