• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Disposal of the case by the court, with the imposition of a fine, regarding the effigy-burning incident.

पुतला दहन प्रकरण में न्यायालय द्वारा अर्थदंड के साथ वाद का निस्तारण

रामपुर/ उत्तर प्रदेश /रामपुर के माननीय एम.पी./एम.एल.ए. कोर्ट में विचाराधीन पुतला दहन प्रकरण में न्यायालय द्वारा अपना निर्णय सुनाया गया।

माननीय न्यायालय ने इस प्रकरण में पूर्व विधायक श्री संजय कपूर, ए.आई.सी.सी. सदस्य श्री मुतीउर्रहमान ख़ान "बबलू", समाजसेवी श्री मामून शाह ख़ान, श्री कुमार एकलव्य सहित कुल छह अभियुक्तों पर ₹450-₹450 का अर्थदंड अधिरोपित करते हुए वाद का निस्तारण कर दिया।

उक्त प्रकरण का न्यायिक प्रक्रिया के अनुरूप निस्तारण होने के उपरांत सभी संबंधित व्यक्तियों ने न्यायालय के आदेश का सम्मान व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों एवं समर्थकों ने कहा कि वे न्यायपालिका की गरिमा एवं संविधान के प्रति पूर्ण सम्मान रखते हैं तथा भविष्य में भी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप जनहित के मुद्दों को शांतिपूर्ण एवं वैधानिक तरीके से उठाते रहेंगे।