लखनऊ/मेरठ। मेरठ नगर निगम के पार्षद कक्ष में आज पूर्व पार्षदों द्वारा वरिष्ठ राजनेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मोहसिना किदवई एक कुशल प्रशासक और सशक्त राजनेता थीं। उनके निधन से राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने मेरठ मवाना लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए जनता की सेवा की और केंद्र सरकार में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। श्रद्धांजलि सभा में सभी ने ईश्वर/अल्लाह से दिवंगत आत्मा की शांति और मगफिरत की दुआ की। दो मिनट का मौन रखने वालों में पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी, पूर्व पार्षद एहसान अंसारी, मोबीन, अमर सिंह, कांग्रेस कमेटी के सचिव परवेज आलम खान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
📢 राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंखनाद
हिंदी दैनिक | हिंदी साप्ताहिक | हिंदी मासिक पत्रिका एवं न्यूज़ लाइव टीवी चैनल
👉 निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की आवाज
👉 हर खबर पर पैनी नजर, हर मुद्दे पर सशक्त प्रस्तुति
👉 समाज, राष्ट्र और जनभावनाओं का सच्चा प्रतिबिंब
📡 हमसे जुड़ें – सच के साथ कदम बढ़ाएं