वाराणसी लाठी स्पोर्ट्स एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण जनरल मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
मीटिंग का मुख्य उद्देश्य संगठन की गतिविधियों को सुदृढ़ करना, नए सदस्यों को जोड़ना तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना रहा। इस दौरान संगठन के विकास, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण एवं लाठी खेल को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में कई नए सदस्यों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण कर अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। सभी उपस्थित सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वाराणसी से विशेष पांडे शुभम, कुमार गुप्ता, विशाल पटेल, परमेश कुमार मिश्रा, तरुण मिश्रा, हर्ष गुप्ता, अबताब आलम, भदोही से सुभाष मोदनवाल, धीरज कुमार, श्याम सुंदर यादव, प्रयागराज से राहुल गुप्ता, गाजीपुर से उमेश, बलिया से कमल यादव, मऊ से अशोक, चंदौली से महताब आलम तथा सोनभद्र से रोशनी ने अपने विचार व्यक्त किए और संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
अंत में संगठन के अध्यक्ष शरद कुमार वर्मा, महासचिव विकास कुमार सोनकर एवं कोषाध्यक्ष सी.एल. यादव ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा भविष्य में और बेहतर कार्य करने का आश्वासन दिया।