• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Since CMS BC Saxena took charge at the Rampur District Hospital, the menace of stray dogs within the hospital premises has become a cause for concern.

रामपुर जिला अस्पताल में सीएमएस बीसी सक्सेना ने संभाला है जब से कार्यभार, अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों का आतंक बना चिंता का विषय

रामपुर। उत्तर प्रदेश/ रामपुर के जिला सरकारी अस्पताल में नए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. बी.सी. सक्सेना ने अपना कार्यभार संभाला अस्पताल में लापरवाही दिखाई दे रही है। उनके सामने अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारने की बड़ी चुनौती है। इस बीच अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों की बढ़ती मौजूदगी मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर के कई हिस्सों में आवारा कुत्ते खुलेआम घूमते दिखाई देते हैं। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी लोगों ने चिंता जताई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन को परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा और आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि मरीजों को सुरक्षित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

नए सीएमएस डॉ. बी.सी. सक्सेना से लोगों को उम्मीद है कि वे अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करते हुए परिसर को आवारा कुत्तों से मुक्त कराने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।