• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Swami Nityanand Puri Ji Maharaj's birthday was celebrated with great enthusiasm at the Lucknow office of the Rashtriya Yuva Vahini.

राष्ट्रीय युवा वाहिनी के लखनऊ कार्यालय में स्वामी नित्यानंद पुरी जी महाराज का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

लखनऊ। राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (अनुशासन समिति) एवं बाल ब्रह्मचारी भगवान परशुराम जन्मस्थली के श्री महंत श्री श्री स्वामी नित्यानंद पुरी जी महाराज का पावन जन्मदिवस राष्ट्रीय युवा वाहिनी के लखनऊ स्थित केंद्रीय कार्यालय में श्रद्धा, उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने स्वामी नित्यानंद पुरी जी महाराज के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सनातन धर्म की निरंतर सेवा के लिए शुभकामनाएँ अर्पित कीं। कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण के बीच भगवान का पूजन-अर्चन कर राष्ट्र, धर्म एवं समाज की समृद्धि की कामना की गई।


इसके उपरांत सभी पदाधिकारियों ने बाबा खाटू श्याम जी एवं माँ चंद्रिका देवी के पावन धाम में दर्शन-पूजन कर स्वामी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं अखंड यश की मंगलकामना की।

इस अवसर पर राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शंखनाद न्यूज़ लाइव टीवी चैनल के संपादक हिंदू देव प्रकाश शुक्ला, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल कुमार (वाराणसी) तथा श्री कृष्ण पराशर जी महाराज सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।


अपने संबोधन में हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने कहा कि स्वामी नित्यानंद पुरी जी महाराज सनातन संस्कृति के सशक्त स्तंभ, राष्ट्रधर्म के समर्पित साधक तथा राष्ट्रीय युवा वाहिनी के गौरव हैं। हिमाचल प्रदेश में गुरुकुल के माध्यम से वैदिक शिक्षा, भारतीय संस्कृति एवं सनातन मूल्यों के संरक्षण और प्रसार में उनका योगदान अत्यंत प्रेरणादायक है। उनका तप, त्याग और अनुशासन समाज एवं युवा पीढ़ी के लिए आदर्श है।

राष्ट्रीय युवा वाहिनी परिवार ने माँ जगत जननी जगदंबा, बाबा खाटू श्याम, माँ चंद्रिका देवी, भगवान परशुराम, गौ माता, माँ ललिता देवी, माँ दुर्गा, माँ काली, माँ पार्वती, बाबा भोलेनाथ, भगवान विष्णु, प्रभु श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण जी एवं श्री हनुमान जी महाराज से प्रार्थना की कि वे स्वामी नित्यानंद पुरी जी महाराज पर अपनी असीम कृपा बनाए रखें तथा उन्हें राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा के लिए सदैव शक्ति, ऊर्जा, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वामी नित्यानंद पुरी जी महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

📍 स्थान: राष्ट्रीय युवा वाहिनी केंद्रीय कार्यालय, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

"स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, सनातन धर्म एवं राष्ट्रसेवा में निरंतर अग्रसर रहें।"

राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा तथा शंखनाद न्यूज़ लाइव टीवी चैनल परिवार की ओर से श्री महंत श्री श्री स्वामी नित्यानंद पुरी जी महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🚩🙏