• Home
  • Uttar Pradesh
  • Kanpur Nagar
  • The city reverberated with the slogan Jai Bhim, a massive 'Chetana Rally' was organised to mark the birth anniversary of Baba Saheb.

जय भीम के उद्घोष से गुंजायमान हुआ शहर, बाबा साहब के जन्मोत्सव की तैयारी हेतु निकली विशाल 'चेतना रैली

कानपुर-भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के आगामी जन्मोत्सव को भव्य बनाने के लिए रविवार को औद्योगिक नगरी कानपुर में उत्साह का सैलाब उमड़ पड़ा भारतीय दलित पैंथर एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के तत्वाधान में आयोजित 'विशाल वाहन चेतना रैली' ने पूरे महानगर को नीले रंग और बाबा साहब के जयकारों से सराबोर कर दिया रैली का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष धनीराम पैंथर के नेतृत्व में कंपनी बाग चौराहे पर स्थित बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया इस दौरान सैकड़ों की संख्या में दो पहिया और चार पहिया वाहनों पर सवार अंबेडकर अनुयायियों ने 'बाबा साहब अमर रहें' और 'जय भीम' के नारों के साथ रैली का आगाज किया कंपनी बाग से प्रारंभ होकर यह चेतना रैली शहर के विभिन्न प्रमुख चौराहों और क्षेत्रों से होती हुई नाना राव पार्क पहुंची रैली का स्वरूप इतना विशाल था कि मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया रैली के अंत में नाना राव पार्क स्थित डॉ. अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर यह एक सभा में तब्दील हो गई सभा को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता धनीराम पैंथर ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल 2026 को दलितों, शोषितों और वंचितों के मसीहा बाबा साहब की जयंती के अवसर पर नाना राव पार्क में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेले को अभूतपूर्व बनाना है उन्होंने बताया कि इस अवसर पर मैकरावटगंज से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें पूरे कानपुर और आसपास के क्षेत्रों से जनमानस की भारी सहभागिता रहेगी इस आयोजन में मुख्य रूप से धनीराम पैंथर, राधेश्याम भारतीय, मुन्ना हजारिया, प्रांतीय महासचिव शैलेंद्र कुमार, हरिओम खन्ना, उमेश पैंथर, प्रशांत गौतम, शेखर गौतम, जय कठेरिया, विनीत गौतम, विनय गौतम, एमबी गौतम, राजेश गौतम, विनय सेन, अजय गौतम (एकलव्य कंस्ट्रक्शन), शिवम सिंह आजाद और कुमार सुंदरम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह रैली न केवल उत्सव की तैयारी है, बल्कि समाज में बाबा साहब के विचारों और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम बनी!