मुरादाबाद नगर आयुक्त कैम्प कार्यालय परिसर में हिन्दू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी मांगों को लेकर हनुमान चालीसा का पाठ करना उस समय भारी पड़ गया ,जब नगर निगम प्रशासन की तहरीर पर थाना सिविल में एक नामजद और 50-60 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया दरअसल मुरादाबाद में गो संरक्षण सहित अन्य मांगो को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल से जुड़े कार्यकर्ताओ ने कल दोपहर पीली कोठी स्थित नगर आयुक्त कैम्प कार्यालय परिसर में जमा होकर एक ज्ञापन सौपने के पूर्व जमीन पर बैठ कर हनुमान चालीसा का पाठ किया था,,,हिन्दू संगठन द्वारा इस तरह से अपनी मांगों को रखने से नगर आयुक्त की नाराजगी आज उस समय सामने आई, जब उनकें खिलाफ़ एक नामजद कार्यकर्ता और 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ हंगामा करने की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करा