• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Wanted accused in a bovine slaughter case arrested following a police encounter; a country-made pistol and slaughtering equipment recovered.

गोवंशीय पशु हत्या मामले का वांछित आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व गोकशी के उपकरण बरामद

रामपुर। उत्तर प्रदेश /रामपुर के थाना सैफनी पुलिस ने गोवंशीय पशु की हत्या कर उसके अवशेष सड़क किनारे फेंकने के मामले में वांछित एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल तथा गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोवंशीय पशु की हत्या कर उसके अवशेष सड़क किनारे फेंकने के संबंध में थाना सैफनी में मुकदमा संख्या 132/2026, धारा 3/5/8 सीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इस प्रकरण की विवेचना निरीक्षक अपराध श्री गंगासरन द्वारा की जा रही थी।

जांच के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों की पहचान की, जिनमें फरीस पुत्र रईस निवासी ग्राम ताहरपुर थाना मैनाठेर जनपद मुरादाबाद, शब्बू पुत्र गच्छन निवासी बड़ागांव थाना सैफनी जनपद रामपुर तथा सलीम पुत्र महमूद निवासी बड़ागांव थाना सैफनी जनपद रामपुर शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि कार्रवाई के दौरान एक वांछित आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, मोटरसाइकिल और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।