यूट्यूबर पर झूठे आरोप और धन उगाही का आरोप, किसान नेता ने एफआईआर की मांग की

संवाददाता गोसाईगंज 

लखनऊ । भारतीय किसान यूनियन (अ) की महिला प्रदेश अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश मध्य) रानी अवस्थी ने पुलिस आयुक्त लखनऊ तथा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर ‘सस इंडिया न्यूज’ यूट्यूब चैनल के संपादक पवन कुमार गुप्ता के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

रानी अवस्थी, निवासी मोहनलालगंज, कोतवाली मोहनलालगंज, कमिश्नरेट लखनऊ ने बताया कि वे संगठन में वर्तमान में महिला प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। उनके अनुसार शुक्रवार 25 सितंबर 2026 को उनके संज्ञान में आया कि पवन कुमार गुप्ता, निवासी महुरा खुर्द, कोतवाली गोसाईगंज, वर्तमान पता गोसाईगंज, लखनऊ ने सोशल मीडिया पर उनके विरुद्ध षड्यंत्र कर झूठे आरोप-प्रत्यारोप किए हैं। उक्त ऑडियो-वीडियो प्रार्थिनी के पास उपलब्ध हैं रानी अवस्थी का कहना है कि इन झूठे ऑडियो-वीडियो से उनका मान-सम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा धूमिल हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पवन कुमार गुप्ता पूर्व में भी कई सम्मानित व्यक्तियों की सोशल मीडिया और चैनल पर छवि खराब कर उनसे धन उगाही कर चुके हैं प्रार्थना पत्र में पुलिस आयुक्त से अनुरोध किया गया है कि प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए विपक्षी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाए।