• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • A meeting was held by Superintendent of Police Somendra Meena via video conferencing with all Circle Officers and Station House Officers of the district regarding the upcoming Muharram festival.

पुलिस अधीक्षक, सोमेंद्र मीणा द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत की गई गोष्ठी

रामपुर /उत्तर प्रदेश /रामपुर के पुलिस अधीक्षक, सोमेंद्र मीणा द्वारा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित कर आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में मोहर्रम से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं का समय से निरीक्षण करने, ताजिया मार्गों का भ्रमण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने व स्थानीय धर्मगुरुओं, आयोजकों एवं पीस कमेटी के सदस्यों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का वातावरण बनाए रखने पर बल दिया गया।

बैठक में सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने, अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं का तत्काल खंडन करने तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।