• Home
  • Uttar Pradesh
  • Agra
  • Azad Adhikar Sena held a meeting in Chandauli regarding organizational expansion; District Presidents for the minority and women's wings were selected unanimously.

आजाद अधिकार सेना ने चंदौली में संगठन विस्तार को लेकर की बैठक, अल्पसंख्यक व महिला जिलाध्यक्ष का सर्वसम्मति से चयन

चंदौली, आजाद अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष डॉ. आशीष मिश्रा के निर्देश पर 5 जुलाई को उनके आवास पर संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के विस्तार, सदस्य संख्या बढ़ाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्वांचल प्रभारी मोहम्मद शाहिद, वाराणसी मंडल अध्यक्ष सुरेश सेठ, जिला उपाध्यक्ष अशोक पांडेय (एडवोकेट), जिला संगठन मंत्री पंकज तिवारी, मुगलसराय नगर अध्यक्ष आशीष कुमार श्रीवास्तव, युवा ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष याकूब सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से वसीर भाई को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष तथा विमला शर्मा को महिला जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। विमला शर्मा के चयन में दो सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वाराणसी मंडल अध्यक्ष सुरेश सेठ ने बताया कि पार्टी के नियमानुसार दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की नियुक्ति संबंधी औपचारिक प्रक्रिया अगले एक-दो दिनों में पूर्ण कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन को जन-जन तक पहुंचाने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने के लिए अभियान को और तेज किया जाएगा।