वाराणसी। अखिल भारतीय सनातन न्यास जैतपुरा वाराणसी द्वारा आगामी 1 जून से 9 जून तक आयोजित रामकथा के लिए भूमि पूजन आचार्य श्री राम तिवारी द्वारा मुख्य यजमान रवि प्रकाश जायसवाल के द्वारा विधिवत सम्पन्न हुआ। मालूम हो कि यह कथा बागेश्वरी देवी मैदान में आयोजित होगा। इस अवसर पर वैदिक मंत्रोंचार के साथ हर हर महादेव, जय श्री राम एवं मां बागेश्वरी देवी की जय के नारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। इस दौरान मुख्य रूप से डॉ. अजय जायसवाल, राजेश सेठ, जयशंकर गुप्ता, सुजीत कुमार, प्रमोद यादव, श्री प्रकाश, विनीत कुमार, वतन कुशवाहा आदि मौजूद थे।