आईएमएस-बीएचयू की डॉ. प्रिया देव को यूरोप की प्रतिष्ठित साइलाइफलैब पल्स फ़ेलोशिप

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमएस) के न्यूरोलॉजी विभाग की सीएसआईआर पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो डॉ. प्रिया देव का चयन यूरोपीय संघ के प्रतिष्ठित साइलाइफलैब पल्स फ़ेलोशिप के लिए हुआ है। प्रो. अभिषेक पाठक के मार्गदर्शन में शोधरत डॉ. प्रिया इस तीन वर्षीय फ़ेलोशिप के तहत स्वीडन की ओरेब्रो यूनिवर्सिटी और यूनाइटेड किंगडम के ईएमबीएल-ईबीआई में उन्नत जैव-चिकित्सीय एवं बायोइन्फॉर्मेटिक्स अनुसंधान करेंगी। प्रो. पाठक ने इसे डॉ. प्रिया की वैज्ञानिक प्रतिभा और आईएमएस-बीएचयू के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि वैश्विक स्तर पर संस्थान की शोध उत्कृष्टता को और मजबूती देगी।