ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। 23वें राष्ट्रीय पुस्तक मेले के अंतर्गत 03 अक्टूबर 2026 को साहित्य एवं शिक्षा जगत के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज, लखनऊ के बी.एड. विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि श्रीवास्तव द्वारा रचित एवं संपादित आठ पुस्तकों का विमोचन किया जाएगा। बाल साहित्य, पर्यावरण, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं शिक्षा के विविध आयामों को समर्पित हैं पुस्तकें डॉ. रश्मि श्रीवास्तव की इन पुस्तकों में बाल साहित्य, मातृत्व एवं संस्कार, पर्यावरण शिक्षा, भारतीय ज्ञान परंपरा, शिक्षा के दार्शनिक एवं समाजशास्त्रीय आधार तथा भारतीय सामाजिक संदर्भ जैसे महत्वपूर्ण विषयों को केंद्र में रखा गया है विमोचित होने वाली पुस्तकों में ‘नैतिक शिक्षा बालगीत’, ‘अम्मा की लोरी’, ‘पर्यावरण शिक्षा बालगीत’, ‘पोस्ट बॉक्स’, ‘नीम के पेड़’, ‘भारतीय ज्ञान परंपरा के शैक्षिक निहितार्थ’, ‘शिक्षा के दार्शनिक तथा समाजशास्त्रीय आधार’ तथा ‘भारतीय सामाजिक संदर्भ तथा शिक्षा’ शामिल हैं इन पुस्तकों के माध्यम से बच्चों में नैतिक एवं पर्यावरणीय चेतना विकसित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा और शिक्षा के सामाजिक एवं दार्शनिक पक्षों को सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। विशेष रूप से ‘नैतिक शिक्षा बालगीत’, ‘अम्मा की लोरी’ तथा ‘पर्यावरण शिक्षा बालगीत’ बाल साहित्य एवं मूल्यपरक शिक्षा के महत्वपूर्ण पक्षों को सामने रखते हैं वहीं ‘भारतीय ज्ञान परंपरा के शैक्षिक निहितार्थ’ भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक शिक्षा के संदर्भ में समझने का प्रयास करती है। ‘शिक्षा के दार्शनिक तथा समाजशास्त्रीय आधार’ तथा ‘भारतीय सामाजिक संदर्भ तथा शिक्षा’ शिक्षा के व्यापक सामाजिक एवं दार्शनिक आयामों पर केंद्रित हैं। ‘पोस्ट बॉक्स’ तथा ‘नीम के पेड़’ साहित्यिक संवेदनाओं एवं सामाजिक सरोकारों को अभिव्यक्त करती हैं पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु एवं प्रो. सुरेंद्र विक्रम सहित साहित्य एवं शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम में डॉ. रश्मि श्रीवास्तव की साहित्यिक यात्रा, उनकी पुस्तकों की विषयवस्तु तथा वर्तमान सामाजिक एवं शैक्षिक परिप्रेक्ष्य में इन पुस्तकों के महत्व पर भी चर्चा की जाएगी कार्यक्रम में साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े विद्वानों द्वारा पुस्तकों की प्रासंगिकता पर अपने विचार व्यक्त किए जाएंगे। साथ ही मूल्यपरक शिक्षा, बाल साहित्य, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय ज्ञान परंपरा, सामाजिक चेतना तथा शिक्षा के दार्शनिक एवं समाजशास्त्रीय पक्षों पर भी विचार-विमर्श होगा डॉ. रश्मि श्रीवास्तव ने शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते हुए अपनी रचनाओं के माध्यम से समकालीन शैक्षिक एवं सामाजिक विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। राष्ट्रीय पुस्तक मेले में उनकी आठ पुस्तकों का सामूहिक विमोचन साहित्य, शिक्षा एवं शोध जगत से जुड़े पाठकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा डॉ. रश्मि श्रीवास्तव द्वारा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के पुस्तकालयों के लिए अपनी पुस्तकों की प्रतियां भेंटस्वरूप प्रदान की जाएंगी, जिससे इन पुस्तकों का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं पाठकों तक पहुंच सके। यह पहल शिक्षा, साहित्य एवं ज्ञान के प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास होगी।
कार्यक्रम विवरण
कार्यक्रम: आठ पुस्तकों का विमोचन
तिथि: 03 अक्टूबर 2026
समय: प्रातः 11:00 बजे
अवसर: 23वां राष्ट्रीय पुस्तक मेला
पुस्तककार: डॉ. रश्मि श्रीवास्तव
पद: विभागाध्यक्ष, बी.एड. विभाग
संस्थान: महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज, लखनऊ
विशिष्ट उपस्थिति: पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह सहित साहित्य एवं शिक्षा जगत के गणमान्य अतिथि