• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Marriage lawn operators hold a grand meeting in Varanasi; oppose VDA's proposed rental charges.

वाराणसी में मैरिज लॉन संचालकों की महापंचायत, वीडीए के प्रस्तावित लगान का किया विरोध

वाराणसी। वाराणसी के आंध्रापुल स्थित सिटी गार्डन में शुक्रवार को मैरिज लॉन संचालकों की महापंचायत आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए लॉन संचालकों ने एकमत से वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) द्वारा प्रस्तावित लगान व्यवस्था का विरोध करते हुए इसे अव्यावहारिक बताया और इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया।

महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि वीडीए द्वारा दो दिन पूर्व कथित रूप से पुराने कानून का हवाला देकर मैरिज लॉन संचालकों पर नया लगान लागू करने की बात कही गई है। संचालकों का आरोप है कि यह निर्णय व्यापारियों के हितों के प्रतिकूल है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी ऐसे कदमों के माध्यम से प्रदेश और केंद्र सरकार की छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे काशी का व्यापारी समाज स्वीकार नहीं करेगा।

महापंचायत को वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा, वाराणसी मैरिज लॉन व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल सिंह पटेल, उपाध्यक्ष मृत्युंजय सोनकर तथा कोषाध्यक्ष नरेंद्र सोनकर ने संबोधित किया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए लॉन संचालकों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव रखे।

कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री बबलू मिश्रा ने प्रस्तुत किया।

महापंचायत में सदानंद पटेल, रमेश सोनकर, शिव प्रकाश मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य, रुपेश, शिवकर दुबे, विपिन यादव, अशोक यादव, अयाज अंसारी, अजय गुप्ता, गौरव सिंह, पवन सिंह, सुरेंद्र सिंह, शेखर बाबा, विष्णु प्रसाद, रोहित अग्रवाल, आरिफ खान, दीपक गुप्ता, मुन्ना चौधरी, अभिमन्यु सिंह, लाल बहादुर सिंह, सुभाष पटेल, रवि पांडे, राजेंद्र सिंह, राकेश पटेल, राम यादव, नागेंद्र मौर्य सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों मैरिज लॉन संचालक उपस्थित रहे।