भीषण गर्मी में 450 वंचित बच्चों ने सीखे आर्ट एंड क्राफ्ट के हुनर

वाराणसी। प्रोजेक्ट टीम द्वारा संचालित 'बाल पहरुआ केंद्रों' में 1 जून से 30 जून 2026 तक एक माह का विशेष आर्ट एंड क्राफ्ट प्रोडक्ट मेकिंग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें बस्तियों के 450 वंचित बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रशिक्षण के दौरान बच्चों ने अपनी रुचि के अनुसार वेस्ट और सामान्य सामग्री से आकर्षक एवं उपयोगी उत्पाद तैयार किए। कार्यक्रम के समापन पर उत्कृष्ट कलाकृतियों के लिए बस्ती एवं परियोजना स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया।

देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों से आए इंटर्न विद्यार्थियों ने मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारा। प्रोजेक्ट टीम ने कहा कि उचित अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर वंचित बच्चों की प्रतिभा भी किसी से कम नहीं है।