• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • A mother is facing an FIR for the strangulation murder of her two-year-old child; police are questioning her. She had been living alone after leaving her husband.

2 साल के बच्चे की गला घोट कर हत्या मां पर हत्या की FIR, पूछताछ कर रही पुलिस पति को छोड़कर अकेली रह रही थी महिला।

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश/ मुरादाबाद के मुंडा पांडे थाना क्षेत्र में सहेरिया गांव मे 2 साल के मासूम बच्चे की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों मैं मौत हो गई थी। शक होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे की गला घोट कर हत्या किए जाने की बात सामने आई। बच्चों की मां पिछले कुछ वक्त से अपने पति को छोड़कर किराए के कमरे पर अकेले रहने लगी थी पति और परिजनों ने महिला पर ही शक जाहिर किया। बच्चों ताऊ की तहरीर पर पुलिस ने बच्चों की मां मीनू के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। मुंडा पांडे के गांव सहेरिया निवासी सुरेंद्र मजदूरी करता है उसकी पत्नी मीनू ने बताया कि पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। इसलिए वह कुछ समय पहले से ही पति को छोड़कर मुंडा पांडे में किराए का कमरा लेकर रहने लगी थी। गुरुवार को सुबह करीब 10:30 बजे मीनू सहेरिया गांव आई थी। वह यहां अपने मकान की साफ सफाई कर रही थी जबकि उसके बच्चे मुंडा पांडे में किराए के कमरे पर ही थे। इसी दौरान उसकी बेटी सलोनी ने फोन करके मां को बताया की भाई वरुण 2 वर्षीय की तबीयत खराब है। सलोनी आसपास के लोगों की मदद से वरुण को लेकर मुंडा पांडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया बच्चों की मौत का पता चलते ही मीनू का पति सुरेंद्र और बाकी परिजन भी मुंडा पांडे पहुंच गए। उन्होंने मीनू पर आरोप लगाया कि उसने बच्चे की गला घोट कर हत्या की है। बच्चों के गले पर निशान भी थे। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि बच्चे की हत्या की गई है। उसे गला घोट कर मर गया है। इसके बाद पुलिस ने मीनू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।