राम मंदिर चंदा घोटाले के विरोध में आप का भिक्षाटन प्रदर्शन, ₹420 का चेक भेजा

वाराणसी, आम आदमी पार्टी ने राम मंदिर चंदा और भूमि खरीद में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में रविवार को बेनियाबाग से गोदौलिया तक भिक्षाटन कार्यक्रम आयोजित किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथों में कटोरे और तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया तथा प्रतीकात्मक रूप से ₹420 का चेक चंपत राय के नाम भेजा।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल और प्रदेश प्रवक्ता मनीष गुप्ता ने राम मंदिर ट्रस्ट में चंदे और जमीन खरीद में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।