• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • Allegation of assault on a woman at the police station; serious charges against the Sub-Inspector and Station House Officer; commotion at the Tehsil complex.

थाने में महिला से मारपीट का आरोप, दारोगा व थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप,तहसील परिसर में हंगामा

मंडल मुरादाबाद/ मुरादाबाद/कुंडा प्रतापगढ़। मानिकपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद के मामले में थाने बुलाकर एक महिला के साथ कथित मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने थाना प्रभारी और एक दारोगा पर मारपीट, मोबाइल छीनने और अभद्र व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना के बाद तहसील परिसर में जमकर हंगामा हुआ और अधिवक्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

पीड़ित महिला का आरोप है कि जमीनी विवाद के संबंध में उसे मानिकपुर थाने बुलाया गया था। वहां उससे पैसे लेने के बाद जब उसने मुकदमा दर्ज कर उसकी प्रति देने की बात कही, तो थाना प्रभारी और दारोगा नाराज हो गए तथा उसके साथ मारपीट करने लगे। महिला का कहना है कि मारपीट के दौरान उसका मोबाइल भी छीन लिया गया और उसके कान में गंभीर चोट आई।