• Home
  • Andaman and Nicobar
  • Executive Meeting of the Vivek Khand-2 Public Welfare Committee* *========================*

विवेक खंड-2 जन कल्याण समिति की कार्यकारिणी सभा* *========================*

 दिनांक 27 सितंबर 2026 को विवेक खंड-2 जन कल्याण समिति की कार्यकारिणी बैठक प्रचार सचिव श्री अविरल बिसारिया जी के निवास 2/525, विवेक खंड पर उपाध्यक्ष अनिल भटनागर जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

 *इस बैठक में महा समिति के प्रतिनिधि के रूप कार्यकारी महासचिव कर्नल ए एन पांडेय एवं सचिव संजय निगम जी उपस्थित थे।* 

 *सभा का विवरण:* 

सर्वप्रथम सचिव श्री राजीव सक्सेना ने महासमिति से पधारे पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का स्वागत किया। तत्पश्चात गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के सहयोग से इस अवधि में समिति द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी गई।

बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा हुई:

 *1. पी.एन.जी. कनेक्शन:* 

सचिव श्री राजीव सक्सेना ने अवगत कराया कि महासमिति के सचिव श्री संजय निगम जी के प्रयासों से विवेक खंड-2 में लंबे समय से लंबित लगभग 55-60 नए पी.एन.जी. कनेक्शन लगवाए गए हैं और शेष के लिए प्रयास जारी हैं। हालांकि, कई घरों में कनेक्शन न जुड़ने पर निवासियों की नाराजगी भी व्यक्त की गई।

 *2. कूड़ा कलेक्शन एवं सफाई व्यवस्था:* 

सदस्यों द्वारा घरों से प्रतिदिन कूड़ा कलेक्शन न होने तथा सड़कों पर नियमित झाड़ू न लगने की समस्या उठाई गई।

 *3. पेयजल आपूर्ति:* 

विवेक खंड-2 में पेयजल की अनियमित एवं अपर्याप्त आपूर्ति तथा गंदे पानी की समस्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

 *4. खाली प्लॉटों में घास-फूस की समस्या:* 

सचिव ने बरसात के कारण खाली प्लॉटों में उगी घास-फूस से हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। पूर्व में प्राधिकरण को प्लॉटों की सूची भेजी जा चुकी है। इस पर श्री संजय निगम जी ने सुझाव दिया कि प्रकरण को उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण के संज्ञान में लाकर निस्तारण कराया जाए।

 *5. यातायात एवं अतिक्रमण:* 

- श्री एन. एन. टंडन ने पी.एन.बी. तिराहे पर शाम के समय बढ़ते ट्रैफिक को नियंत्रित करने हेतु ट्रैफिक कांस्टेबल तैनात करने की आवश्यकता पर बल दिया।

- डॉ. ए. के. सिंह ने एल.डी.ए. मार्केट में दुकानदारों द्वारा अनधिकृत कब्जे से निवासियों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया।

- श्री खेमपाल जी ने होंडा शोरूम के पास टूटी स्लैब एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण की समस्या रखी।

उपरोक्त सभी समस्याओं पर मंथन के बाद कार्यकारी महासचिव ने बताया कि:

- *पानी की समस्या हेतु* महाप्रबंधक, जलकल विभाग से त्वरित कार्यवाही का अनुरोध किया जाएगा।

- *यातायात एवं अनधिकृत कब्जे* की समस्या के लिए उचित विभाग से शीघ्र समाधान हेतु बात की जाएगी।

- *सफाई की समस्या हेतु* कार्यकारी महासचिव ने आश्वासन दिया कि कल वह स्वयं ही संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे, साथ ही उन्होंने सुझाव भी दिया कि निवासीगण स्वयं भी नगर निगम के ऐप पर शिकायत दर्ज कराएं जिससे संबंधित अधिकारियों को भी समस्या का पता चल सके।

 *- पी.एन.जी. कनेक्शन* के विषय में उन्होंने बताया कि शासकीय आदेश के कारण 30.09.2026 तक गड्ढे आदि खोदने पर प्रतिबंध था, लेकिन अब 01.10.2026 से इस संबंध में कार्यवाही तेज करने के लिए कहा जाएगा।

 *धन्यवाद ज्ञापन:* 

अंत में उपाध्यक्ष श्री अनिल भटनागर ने सभी सदस्यों के बहुमूल्य सुझावों एवं उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और सभा का समापन किया।

 *अनिल भटनागर* 

 *उपाध्यक्ष* 

 *राजीव सक्सेना* 

 *सचिव* 

 *विवेक खंड-2 जन कल्याण समिति*