• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Monthly inspection of the District Jail conducted by the Honorable District Judge, District Magistrate (DM), and Superintendent of Police (SP).

माननीय जिला न्यायधीश, जिलाधिकारी, डीएम एवं एसपी द्वारा जिला कारागार का किया गया मासिक निरीक्षण ।

रामपुर /उत्तर प्रदेश /रामपुर के माननीय जिला न्यायधीश,रामपुर, जिलाधिकारी, अजय द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक, सोमेंद्र मीणा द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार, रामपुर का मासिक निरीक्षण किया गया । इस दौरान कारागार परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली तथा अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया । साथ ही कारागार में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, स्वच्छता, भोजन, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।