“किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे गौ हत्या। गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाकर ही लेंगे दम। चाहे उसके लिए हमें किसी भी हद तक क्यों न जाना पड़े, हम सनातन धर्म, संस्कृति और गौ माता की रक्षा के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं।”
गौ माता केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन धर्म और मानव सभ्यता की आधारशिला हैं। हमारे वेदों, पुराणों और शास्त्रों में गौ माता को देवतुल्य माना गया है। गाय के शरीर में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास बताया गया है।
इसीलिए सनातन धर्म में गौ सेवा को सबसे बड़ा पुण्य और गौ हत्या को सबसे बड़ा पाप माना गया है।
गौ माता क्यों हैं पूजनीय? गौ माता मानव जीवन की पालनकर्ता हैं।
जन्म के बाद जिस प्रकार मां अपने बच्चे का पालन करती है, उसी प्रकार गौ माता अपने दूध से संपूर्ण मानव जाति का पोषण करती हैं। गौ दूध, दही, घी, गोबर और गोमूत्र — ये पंचगव्य जीवनदायिनी माने गए हैं।
आयुर्वेद में भी गौ आधारित चिकित्सा को अमृत समान बताया गया है।
गौ माता ही भारतीय कृषि की आत्मा हैं। खेती, पर्यावरण, स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था का आधार सदियों से गाय रही है।
गोबर से भूमि उर्वर बनती है, गोमूत्र औषधि का कार्य करता है और गौ आधारित जीवन प्रकृति को सुरक्षित रखता है। जहां गौ माता सुरक्षित होती हैं, वहां धर्म, संस्कृति और मानवता सुरक्षित रहती है।
गौ माता ही सनातन का आधार हैं गौ, गीता और गायत्री — ये सनातन धर्म के तीन प्रमुख स्तंभ हैं।
इनके बिना धर्म अधूरा है।
गौ माता केवल हिंदुओं की आस्था नहीं, बल्कि पूरी सृष्टि के संतुलन की प्रतीक हैं। गौ माता जगत माता हैं, सृष्टि माता हैं, सनातन की माता हैं और भारत की आत्मा हैं।
आज जिस प्रकार निर्दोष गौ माताओं की हत्या हो रही है, वह अत्यंत दुखद और शर्मनाक है। गौ तस्करी, अवैध कटान और अत्याचार केवल धर्म पर नहीं बल्कि मानवता पर भी आघात है।
यदि गौ माता सुरक्षित नहीं रहेंगी, तो आने वाली पीढ़ियों का भविष्य भी सुरक्षित नहीं रहेगा।
हमारी मांगें
🔸 गौ हत्या पर पूरे भारत में पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
🔸 गौ माता को “राष्ट्र माता” का संवैधानिक दर्जा दिया जाए।
🔸 गौ तस्करी और अवैध कटान करने वालों पर कठोर कार्रवाई हो।
🔸 प्रत्येक जिले में आधुनिक गौशालाओं की स्थापना हो।
🔸 गौ संरक्षण के लिए सख्त कानून बनाए जाएं।
🔸 गौ सेवा को राष्ट्रीय अभियान बनाया जाए।
राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा गौ प्रकोष्ठ यह संकल्प लेता है कि गौ माता की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। हम शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से जनजागरण करेंगे और पूरे भारत में गौ रक्षा आंदोलन को मजबूत बनाएंगे।
“जिस राष्ट्र में गौ माता का सम्मान होता है, वह राष्ट्र सदैव शक्तिशाली और समृद्ध बनता है।”