• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • The Superintendent of Police heard the problems of the complainants in the public hearing.

जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

रामपुर। उत्तर प्रदेश/ पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा मंगलवार को पुलिस कार्यालय में प्रतिदिन की भांति जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना गया।


पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके। जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक मामले एवं अन्य समस्याओं से जुड़ी शिकायतें सामने आईं, जिनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए।