यूपी ईस्ट–सीड्स 2026’ में 10 श्रेष्ठ स्टार्टअप चयनित, निवेश व बाजार सहयोग की घोषणा

वाराणसी। अशोका इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, सारनाथ में आयोजित दो दिवसीय ‘यूपी ईस्ट–सीड्स 2026’ का शनिवार को समापन एवं सम्मान समारोह हुआ। सम्मेलन में 71 स्टार्टअप मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 22 को फाइनल मेगा पिच एरिना के लिए चुना गया और 10 श्रेष्ठ नवोद्यमों का चयन किया गया। चयनित स्टार्टअप्स को वित्तीय सहयोग, इन्क्यूबेशन, मार्गदर्शन एवं बाजार तक पहुंच उपलब्ध कराने की घोषणाएं की गईं मुख्य अतिथि भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि स्टार्टअप और उद्यमिता को स्थानीय समस्याओं के समाधान से जोड़ना जरूरी है। प्रो. के.एस. वर्मा, निदेशक आरईसी मिर्जापुर एवं सोनभद्र ने विद्यार्थियों से कठिनाइयों के बावजूद अपने नवाचारों को धरातल पर उतारने का आह्वान किया धनकैपिटल वेंचर्स, बेंगलुरु के संस्थापक सीए धनंजय ओझा ने दो स्टार्टअप्स के लिए 10 लाख रुपये के वित्तीय सहयोग की घोषणा की। टीम स्ट्रेटेजाइज की को-फाउंडर मोनालिसा मल्लिक ने दो स्टार्टअप्स के लिए इन्क्यूबेशन एवं वित्तीय सहयोग, जबकि सीआईआई–वाईआई के फाउंडर-चेयर धवल प्रकाश अग्रवाल ने मार्गदर्शन व वित्तीय सहायता की घोषणा की। अपूर्व मित्तल एवं डॉ. स्वाति मित्तल ने सीड-फंडिंग और बाजार सहयोग देने की घोषणा की दूसरे दिन डॉ. मनु के. वोरा, चेयरमैन एवं प्रेसिडेंट, बिजनेस एक्सीलेंस इंक., अमेरिका ने ऑनलाइन संबोधित किया। डॉ. वी.पी. सिंह, डीन रिसर्च एंड डेवलपमेंट, एसएआरईसी मिर्जापुर ने भी विचार रखे। अतिथियों का स्वागत अशोका इंस्टीट्यूट की निदेशक डॉ. सारिका श्रीवास्तव एवं डॉ. अपर्णा सिंह, प्रभारी-प्रोफेसर, एआईटीएम फाउंडेशन फॉर इन्क्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप ने किया। डॉ. सारिका श्रीवास्तव ने चयनित स्टार्टअप्स के पेटेंट फाइल कराने में संस्थान की ओर से सहयोग की घोषणा की कार्यक्रम में डॉ. मुग्धा अग्रवाल, अनिलाभ अग्रवाल, डॉ. एस.के. शर्मा, डॉ. पी.के. वर्मा, डॉ. आशीष कुमार गुप्ता, डॉ. स्नेहा गुप्ता, दिव्यम् एवं प्रियम् चौरसिया, अक्षत सिंघल, रतिका तिवारी, अभिजीत सिंह, अभिनव सिंह, श्वेता विश्वकर्मा, पुनीत मेहरोत्रा, डॉ. वंदना श्रीवास्तव, डॉ. राजीव सिकरोरिया, डॉ. एल.एस. मौर्या, रचना सिंह, ऐश्वर्य त्रिपाठी, इंजी. सज्जाद अली, डॉ. राजीव यादव एवं इंजी. मणिकांत शर्मा सहित शिक्षक, विशेषज्ञ, विद्यार्थी एवं गणमान्यजन मौजूद रहे। संचालन डॉ. रोशनी जायसवाल एवं डॉ. सारिका सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन इंजी. एस.एन. सिंह ने किया।