वाराणसी। विकासखंड बड़ागाँव के ग्राम सोनपुरवा में समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान (विकसित कृषि संकल्प अभियान) तथा सघन खेत बचाओ अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
कृषि विभाग के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने किसानों को फसल संरक्षण, कीट एवं रोग प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य, संतुलित उर्वरक प्रयोग और जल संरक्षण संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया तथा कृषि विशेषज्ञों से अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया।