• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Review of preparations for the Kharif season; instructions issued to ensure timely availability of fertilizers and seeds to farmers.

खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा, किसानों को समय पर उर्वरक व बीज उपलब्ध कराने के निर्देश

वाराणसी, प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने वाराणसी मंडल के वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर जनपदों के कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक की। उन्होंने खरीफ सीजन को देखते हुए उर्वरक, प्रमाणित बीज, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा विभिन्न कृषि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

मंत्री ने किसानों को समय से उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराने, कालाबाजारी पर सख्त निगरानी रखने, लंबित KCC आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने तथा 31 जुलाई तक अधिक से अधिक किसानों को फसल बीमा योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने यूपी एग्रीज पोर्टल पर शत-प्रतिशत डेटा अपडेट सुनिश्चित करने तथा कृषि एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से खरीफ सीजन की तैयारियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा।

बैठक में कृषि एवं सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।