मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर। नवरात्रि पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य विभाग पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। त्योहार के दौरान बाजारों में खाद्य सामग्री की मांग बढ़ने के बीच आम जनता को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। फूड इंस्पेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है, जिससे मिलावटखोरी करने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी है त्योहार के सीजन में खाद्य विभाग अलर्ट, मिलावट पर रहेगी पैनी नजर नवरात्रि के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखते हैं और फलाहार सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। ऐसे में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए खाद्य विभाग की टीम चेकिंग अभियान के जरिए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रख रही है।