• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Charak Institute of Education Organized Orientation Program for Newly Admitted B.Ed. Students

चरक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में बी.एड. नवप्रवेशित विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ, 1 सितंबर 2026। चरक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, मोरा, लखनऊ में बी.एड. पाठ्यक्रम में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं मार्गदर्शन के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बी.एड. पाठ्यक्रम, शैक्षणिक गतिविधियों, प्रशिक्षण प्रक्रिया तथा शिक्षक के रूप में उनकी भावी भूमिका से परिचित कराना रहा कार्यक्रम संस्थान की निदेशक श्रीमती रितु सिंह के आशीर्वाद एवं सहयोग तथा प्राचार्य डॉ. अनुराधा त्रिपाठी के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अनुराधा त्रिपाठी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करने वाला मार्गदर्शक होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, नियमित अध्ययन, सकारात्मक सोच एवं निरंतर सीखने की प्रवृत्ति विकसित करने का आह्वान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ओरिएंटेशन कार्यक्रम में बी.एड. के सभी सेमेस्टरों के पाठ्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को सैद्धांतिक विषयों के साथ-साथ प्रायोगिक कार्य, विद्यालयी अनुभव, शिक्षण-अभ्यास, आंतरिक मूल्यांकन, असाइनमेंट, प्रोजेक्ट एवं अन्य प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी गई। साथ ही वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में तकनीकी ज्ञान, डिजिटल शिक्षा, समावेशी शिक्षा, नवाचार, कौशल विकास तथा विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों के बढ़ते महत्व पर भी विचार व्यक्त किए गए कार्यक्रम में बी.एड. विभागाध्यक्ष तथा विभाग के सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम एवं महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हुए उनके सफल शैक्षणिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों को सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और समर्पण के साथ बी.एड. प्रशिक्षण पूर्ण कर एक कुशल, संवेदनशील एवं जिम्मेदार शिक्षक बनने के लिए प्रेरित करते हुए किया गया।