हिंदू जनजागृति समिति का शौर्य प्रशिक्षण शिविर शुरू

वाराणसी, हिंदू जनजागृति समिति द्वारा युवाओं को आत्मरक्षा, राष्ट्ररक्षा एवं धर्मरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से वाराणसी में निःशुल्क शौर्य प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। ईश्वरगंगी स्थित श्री कमलाकर चौबे आदर्श सेवा इंटर कॉलेज में शुरू हुए शिविर में 60 युवाओं ने भाग लिया।

'हर घर योद्धा' अभियान के तहत आयोजित यह शिविर 14 जून तक प्रातः एवं सायंकालीन सत्रों में संचालित होगा। समिति ने अधिक से अधिक युवक-युवतियों से इसमें भाग लेने की अपील की है। शिविर में शारीरिक एवं मानसिक सशक्तिकरण के साथ आत्मरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।