रेलवे कर्मचारियों के बच्चों के लिए निबंध प्रतियोगिता, 250 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा

वाराणसी। केंद्रीय रेलवे महिला कल्याण संगठन, नई दिल्ली के तत्वावधान में मंडल महिला कल्याण संगठन, वाराणसी की ओर से रविवार को रेल कर्मचारियों के 6 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए ऑन स्पॉट निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। वाराणसी मंडल के वाराणसी, छपरा, गोरखपुर, मऊ, बलिया, प्रयागराज रामबाग एवं सीवान जंक्शन स्टेशनों पर आयोजित प्रतियोगिता में 250 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया अधिकारी क्लब, लहरतारा में प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा वाणी जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में बच्चों को आयु के आधार पर तीन वर्गों में विभाजित किया गया। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और दो सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कारों का वितरण नई दिल्ली में आयोजित महिला दिवस समारोह में किया जाएगा। मंडल स्तर पर भी विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे इस अवसर पर सचिव जागृति सिंह, कोषाध्यक्ष मधुलिका सिंह, सुनीता गौर, शालिनी अवस्थी, प्रतिमा कुशवाहा, प्रियंका पाण्डेय एवं लीना शर्मा उपस्थित रहीं। संचालन हित निरीक्षक अविनाश कुमार ने किया। प्रतियोगिता के बाद सभी प्रतिभागी बच्चों को पेंसिल बॉक्स, बिस्किट, चिप्स और जूस देकर उत्साहवर्धन किया गया। संगठन की अध्यक्षा वाणी जैन ने आयोजन की सफलता के लिए प्रतिभागियों, रेलकर्मियों और सदस्याओं का आभार जताया।