• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Former member of Backward Classes Commission Rajveer Vishwakarma mourns the death of his mother, National President of Vishwakarma Mahasabha pays tribute

पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य राजवीर विश्वकर्मा को मातृ शोक, विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता बिजनौर निवासी श्री राजवीर विश्वकर्मा के 93 वर्षीय माता श्रीमती भगवानदई देवी का 28 मई को  निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी पर ऑल इंडिया यूनाइटेड विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने बिजनौर स्थित उनके निवास पर पहुंच कर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की सद्गति तथा परिजनों को इस दारुण दुख को सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की । इस मौके पर उनके साथ दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष दीपेश विश्वकर्मा, वाराणसी के जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ विश्वकर्मा, आकाश मैथिल, विकास मैथिल, उपस्थित थे।