वाराणसी। कज्जाकपुरा स्थित आईडीएच कॉलोनी में आचार्य नरेंद्र देव गणेश पूजन समिति की ओर से सोमवार को गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ सात दिवसीय गणेश उत्सव का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गणपति की पूजा-अर्चना की। उत्सव के दौरान सुंदरकांड पाठ, बच्चों के कार्यक्रम, झांकी, भंडारा, महाआरती और हवन-पूजन सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे समिति के अनुसार 15 सितंबर को सुंदरकांड पाठ, 16 को बच्चों का कार्यक्रम, 17 को झांकी, 18 को विशाल भंडारा तथा 19 सितंबर को महाआरती एवं हवन-पूजन होगा। 20 सितंबर को गणेश प्रतिमा के विसर्जन के साथ उत्सव का समापन होगा समिति अध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है। कार्यक्रम संयोजक सुमित विश्वनाथम, उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, महामंत्री विक्रांत सिंह, कोषाध्यक्ष अनूप राव, संगठन मंत्री आलोक गुप्ता और संरक्षक अरुण सिंह सहित समिति के सदस्य व्यवस्थाओं में जुटे हैं।