लखनऊ। लखनऊ बार एसोसिएशन का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है वैसे वैसे प्रत्याशी भी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। आज इसी क्रम में चिनहट के लौलाई कस्बे में सुरेश यादव के कार्यालय पर एक बड़ी बैठक अधिवक्ताओं की सम्पन्न हुई।
बैठक में इंतजार था लखनऊ बार में महामंत्री पद के प्रत्याशी जीतू यादव का। कार्यक्रम का आयोजन सुरेश यादव नें किया और बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव थे। भारी तादात में वकीलों नें जीतू यादव का स्वागत किया और पूरा सहयोग समर्थन देनें की अपील की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद अधिवक्ताओं में जगन्नाथ प्रसाद यादव, प्रताप नारायन यादव, शैलेन्द्र यादव, छविराम, अभिषेक यादव, आदित्य यादव, अजय यादव, अजय कुमार, मयंक पाण्डेय, राजवीर, वेद प्रकाश सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं नें हिस्सेदारी की और समर्थन जताया।
वहीं दूसरी तरफ उपाध्यक्ष (कनिष्ठ) पद के प्रत्याशी मयंक यादव एडवोकेट ने अपने जनसंपर्क अभियान को और अधिक गति दे दी है। उन्होंने विभिन्न न्यायालय परिसरों में जाकर अधिवक्ताओं से मुलाकात की और उनसे समर्थन व आशीर्वाद की अपील की। मयंक यादव ने कहा कि यदि उन्हें अधिवक्ताओं का अमूल्य मत प्राप्त होता है।, तो वे बार एसोसिएशन में पारदर्शिता, अनुशासन और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि युवा अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान, उनके लिए बेहतर सुविधाएं और न्यायिक कार्यों में सहयोग सुनिश्चित करना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना समय की मांग है। साथ ही, अधिवक्ताओं के लिए पुस्तकालय, बैठने की व्यवस्था और डिजिटल सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में भी ठोस कदम उठाए जाएंगे। मयंक यादव का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज हो रहा है। और उन्हें वरिष्ठ व कनिष्ठ दोनों ही अधिवक्ताओं का समर्थन मिल रहा है। उनके समर्थकों का कहना है कि मयंक यादव एक कर्मठ, ईमानदार और संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी हैं।, जो अधिवक्ताओं के हित में निरंतर कार्य करते रहे हैं।
चुनावी माहौल के बीच मयंक यादव ने सभी अधिवक्ताओं से अपील की है कि वे उन्हें अपना बहुमूल्य मत और आशीर्वाद देकर विजयी बनाएं, ताकि वे बार एसोसिएशन को नई दिशा और मजबूती प्रदान कर सकें।