वाराणसी। राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरएसएमटी) में नवप्रवेशी एमबीए एवं एमसीए छात्रों के अभिमुखीकरण कार्यक्रम का समापन हुआ। निदेशक प्रभारी प्रो. अमन गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि गौरव रापेल, मानव संसाधन प्रमुख, खुदरा बैंकिंग, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने विद्यार्थियों को बैंकिंग एवं व्यावसायिक क्षेत्र के अवसरों, कौशल और उद्योग की अपेक्षाओं से अवगत कराया मुख्य अतिथि प्रो. के.एस. जायसवाल, वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन विभाग, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने और व्यावहारिक कौशल विकसित करने का संदेश दिया। पूर्व छात्र अंकित सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक, ताज होटल, गोवा ने भी अनुभव साझा किए। सत्र का संयोजन डॉ. गरिमा आनंद ने किया इस अवसर पर सुजीत सिंह एवं अनुराग सिंह के संयोजन में पौधरोपण हुआ। कार्यक्रम की गतिविधियों की जानकारी डॉ. विनिता कालरा ने दी, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रो. संजय कुमार सिंह ने किया।