वाराणसी 19 जुलाई में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली और विशेष दुकानों से किताबें व यूनिफॉर्म खरीदने के लिए दबाव बनाने की शिकायतों को लेकर सपा नेता विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा का प्रयास रंग लाया एवं जीत से सपाईयो मे खुशी की लहर है। सपा नेता विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा " ने विगत दिनो निजी स्कूल संचालक के खिलाफ जिला प्रशासन से फीस शुल्क को लेकर मनमानी पर अंकुश लगाने जाने को लेकर अपर जिलाधिकारी ( नगर ) आलोक वर्मा को पत्रक सौपा था । सपा नेता के प्रयास से अब निजी स्कूलो पर शिकंजा कसने हुए प्रशासन सख्त हो गया है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने DIOS और BSA को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों में लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विद्यालयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही सभी निजी स्कूलों से पिछले तीन शैक्षणिक सत्रों की फीस का पूरा विवरण मांगा गया है।
प्रशासन ने अभिभावकों की शिकायतों के लिए DIOS कार्यालय में कंट्रोल रूम (05422509413) स्थापित किया है, जहां गोपनीय तरीके से शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। अधिकारियों को विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर अभिभावकों व छात्रों से फीडबैक लेने के निर्देश भी दिए गए हैं। नियमों के अनुसार, फीस वृद्धि तय मानकों के भीतर ही मान्य होगी और किसी भी छात्र को विशेष दुकान से सामान खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकेगा। सपा नेता विष्णु शर्मा "विश्वकर्मा " के प्रयास से हर अभिभावको मे खुशी व्याप्त है ।