• Home
  • Uttar Pradesh
  • Sultanpur
  • ADM Administration and Additional Superintendent of Police visited important places and took stock of the situation.

एडीएम प्रशासन एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख स्थलों पर निकल कर लिया जायजा l

सुल्तानपुर।भारत रत्न, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर जनपद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराए जाने हेतु  एडीएम प्रशासन गौरव शुक्ला एवं  अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह उप जिलाधिकारी विपिन द्विवेदी पुलिस उपाधीक्षक सौरभ सामंत  द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थलों एवं जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया गया एवं कही पर कोई दिक्कत न हो इसके लिए हर जगह पुलिस एवं प्रशासन की टीम लगाई गई है l  ये सभी अधिकारी सुबह से ही पूरे शहर में जुलूस का निरीक्षण कर रहे हैं l  एवं पूरे शहर में सौहार्दपूर्ण  माहौल बना हुआ  है l