वाराणसी। काशी हिन्दी विद्यापीठ के कुलसचिव एवं अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद् के संस्थापक कवि इन्द्रजीत तिवारी 'निर्भीक' के 57वें जन्मदिवस के अवसर पर 12 जुलाई 2026 (रविवार) को सायं 4 बजे से तेलियाबाग स्थित अथर्व फैमिली रेस्टोरेंट (एसी हॉल) में बाबा श्री काल भैरव स्मृति काव्य संगम एवं सम्मान समारोह का आयोजन होगा। कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न राज्यों से आए लगभग चार दर्जन रचनाकार काव्य पाठ करेंगे तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 108 विशिष्ट व्यक्तियों को मंचीय एवं ऑनलाइन सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में अनेक साहित्यकार, शिक्षाविद एवं गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।