गोमती नगर जन कल्याण महा समिति के वार्षिकोत्सव में ग्रुप कैप्टन शुभ्रांशु शुक्ला जी को भारत सरकार के रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह जी द्वारा स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जाना था ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला वार्षिकोत्सव में उपस्थित नहीं हो सके थे।
आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को गोमतीनगर जनकल्याण महासमिति के कार्यकारी महासचिव कर्नल ए एन पांडे, सचिव सी जी नायर एवं सचिव संजय निगम द्वारा उनके आवास पर जाकर ग्रुप कैप्टन शुभ्रांशु शुक्ला के स्वजनों को महासमिति की ओर से सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह, पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।