बलिया। दर्दर मुनि रेलवे कॉलोनी, बलिया में जनता महादलित संघ के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जनता महादलित संघ के राष्ट्रीय प्रधान उपाध्यक्ष एल. बी. रावत ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया। उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन केवल इतिहास नहीं, बल्कि हर उस आवाज़ की ताकत है जो दलित, वंचित, शोषित और पीड़ित समाज के अधिकारों के लिए उठी है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस दिया और उनका त्याग व योगदान हमें यह सिखाता है कि हर भारतीय को समान अधिकार, सम्मान और न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करना आवश्यक है। उनका संघर्ष सदैव स्मरणीय रहेगा। कार्यक्रम में कुंवर रावत, अजय रावत, रवि रावत, नीरज रावत, दीपक रावत, विश्वकर्मा रावत, अनिल रावत, सूरज, दुर्गेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।