• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • A massive fire broke out in a field in the Azimnagar area; names of several farmers were given to the police station. Many farmers' fields were burnt and damaged.

अजीमनगर क्षेत्र में खेत में लगी भीषण आग, कई किसानों की ओर से दिए गए नाम थाने में कई किसानों के खेत जलकर हुआ नुकसान

रामपुर। थाना अजीमनगर क्षेत्र में काशीपुर आंगा निवासी ने बताया कई किसानों के नुकसान हुआ यह थाना प्रभारी ने कई नाम की पुष्टि की है और यह भी बताया कि एफआईआर नहीं लिखवा रहे। इसके पीछे क्या खेल था जो लिखवाने के लिए मन व तैयार नहीं थे बाद में थाने में एक टिहरी दी गई जिसमें कई लोगों के नाम बताए गए हैं किसानों के खेत स्वामी किसान एवं समाजसेवी रिफाकत सुल्तान ने बताया के किसान के खेत में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में खेत में खड़ी फसल और अन्य कृषि सामग्री को भारी नुकसान पहुंचा। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता के कारण ग्रामीणों की कोशिशें नाकाफी साबित हुईं। सूचना मिलते ही पुलिस बल और एसडीएम भी तत्काल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। खेत स्वामी  ने थाने में तहरी देकर कई किसानों ने गुहार लगाई है साथ में समाजसेवी ने भी सहयोग किया ।रिफाकत सुल्तान ने इस घटना को लेकर जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि आग से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और प्रशासन से मुआवजे की मांग की जा रही है।

प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच कराई जा रही है। वहीं मौके पर मौजूद अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है और आग लगने की वजह को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। जिसमें थाना प्रभारी का कहना है की जांच की जाएगी जांच करने के बाद कार्रवाई की जा रही है