हरदोई। हरदोई जिला के कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष विक्रम पांडेय ने बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी की जयंती पर संबोधित करते हुए कहा बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी एक विश्व के महान विद्वान थे उन्होंने भारतीय संविधान की रचना करके महान काम किया आज के समय भारतीय जनता पार्टी की सरकार संविधान को मिटाना चाहती है लेकिन कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ऐसा नहीं होने देंगे और उन्होंने कहा संविधान बचाने के हम सब लोगों को मिलकर राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना है,
भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर प्रकार से विफल हो रही है।कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग उत्तर प्रदेश महासचिव और बालामऊ विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सुरेन्द्र कुमार ने बताया विश्व रत्न,राष्ट्र निर्माता,संविधान शिल्पी, ज्ञान के प्रतीक,महामानव,महान , महान समाजशास्त्री, महान अर्थशास्त्री, महान राजनैतिज्ञ,स्वतंत्रता, समानता,बंधुत्व और न्याय के प्रतीक,विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान देने वाले, भारत रत्न बोधिसत्व बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के 135 वे जन्मदिन के शुभ अवसर बालामऊ विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न गांवों बरौली , गोसवा पनुवा बालामऊ स्टेशन, आदि जगह मे एक भव्य एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया बाबा साहेब की 135 वे जन्म दिवस के शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रस्तुत की गई ,सुरेन्द्र कुमार ने बताया गया कि बाबा साहेब एक ऐसी शख्सियत हैं जिनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू छावनी नामक स्थान जो इंदौर के पास पड़ता है तथा मध्य प्रदेश में स्थित है एक साधारण परिवार में हुआ था जिनका बचपन का नाम सकपाल था तथा उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा सतारा महाराष्ट्र में पूरी की और माध्यमिक शिक्षा मुंबई एल फिस्टन हाई स्कूल से पूरी कीउनके पिता राम जी राव एक सूबेदार के पद पर कार्यरत थेजिनकी जयंती भारत में ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी मनाई जाती है और उन्होंने कहा गया कि डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए तीन मूल मंत्र शिक्षित वनों संगठित रहो संघर्ष करो को मानव जीवन में आत्मसात कर अपनाना चाहिए यह सफल जीवन का मार्ग प्रशस्त करते हैं तथा बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता समानता और न्याय की स्थापना हेतु समर्पित रहा है इस मौके पर देवेन्द्र सिंह, गुड्डू कश्यप, योगेश कुमार गौतम, राकेश कुमार वर्मा, कृष्णा वर्मा, आशुतोष शुक्ला, शेषराम वर्मा डी डी वर्मा, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे हैं।