• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • BJP Minority Morcha conducted a tree plantation drive under the ‘Ek Ped Maa Ke Naam’ (A Tree in Mother’s Name) campaign.

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया वृक्षारोपण

सनी शाह / लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी का शनिवार को लखनऊ आगमन हुआ। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा लखनऊ महानगर के अध्यक्ष शादाब आलम द्वारा तेलीबाग क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से पौधारोपण किया तथा अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान में सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की भी नींव है। इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नईम, अशफाक हुसैन जिया, वाकिफ रूफी, शेर अली खान, पार्षद के.एन. सिंह, रौशन सिंह ‘चंदन’, मोहम्मद नदीम, शालू, कुर्बान अली, अरुण मसीह, शाहनवाज किदवई, राजू बाजपेई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।