• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • Inauguration of the Annual Chess Tournament 2026 organized by the Bar Association and Library, Moradabad.

दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी, मुरादाबाद द्वारा आयोजित वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ

मंडल मुरादाबाद‌ उत्तर प्रदेश/ मुरादाबाद में दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी, मुरादाबाद द्वारा स्वर्गीय शिव नारायण गुप्ता एडवोकेट की स्मृति में आयोजित वार्षिक शतरंज प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ एस.पी. गुप्ता सभा भवन में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुरादाबाद के जिलाधिकारी आदरणीय डॉ. राजेंद्र पेंसिया (आई.ए.एस.) द्वारा किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता दि बार एसोसिएशन एण्ड लाइब्रेरी के अध्यक्ष श्री आनंद मोहन गुप्ता ने की तथा संचालन महासचिव श्री कपिल गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर बार एसोसिएशन की ओर से जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया को बैम्बू ट्री (बांस का पौधा) भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने शतरंज के इतिहास, महत्व एवं व्यक्तित्व विकास में उसकी भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि धैर्य, एकाग्रता, रणनीतिक सोच एवं निर्णय क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

इस अवसर पर आदेश श्रीवास्तव, राकेश जौहरी, मोहम्मद शारिक, मुकेश भारद्वाज, पुष्प यादव एडवोकेट, आवरण अग्रवाल, पंकज शर्मा, गोपाल द्विवेदी, मोहम्मद आबिद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ तथा प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।