बरेका कर्मचारियों ने दी बधाई, उज्ज्वल भविष्य की कामना
वाराणसी। डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री कृष्ण मोहन तिवारी ने पदोन्नति के पश्चात मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को सहायक वित्त सलाहकार के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर बनारस रेल इंजन कारखाना के सैकड़ों कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की कर्मचारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि कृष्ण मोहन तिवारी अपने अनुभव और कार्यकुशलता से नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। इस संबंध में डीएलडब्ल्यू मजदूर संघ के संगठन सह मीडिया प्रभारी अविनाश पाठक ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं।