वाराणसी, वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित पांचवीं स्व. रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग के दसवें दिन महिला एकल के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। सीनियर नेशनल खिलाड़ी रितंभरा ने आर्या यादव तथा जूनियर नेशनल खिलाड़ी सौम्या यादव ने ऋषिता केशरी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
पुरुष एकल वर्ग में शिवदयाल यादव, अश्विनी मौर्या, अश्विनी चक्रवर्ती, हर्षित केशरी, गौरव गुप्ता और कृष्ण दयाल यादव ने अपने-अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए क्वार्टर फाइनल (अंतिम आठ) के लिए क्वालीफाई किया।
प्रतियोगिता के मैचों का संचालन अंतरराष्ट्रीय निर्णायक रमेश कुमार वर्मा एवं आयोजन सचिव अश्विनी चक्रवाल की देखरेख में किया गया।