वाराणसी, काशी जेसीज चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जेसीआई काशी के संयुक्त तत्वावधान में होटल लैंडमार्क में आयोजित सोशल लीडरशिप सेमिनार में सामाजिक नेतृत्व की चुनौतियों, जिम्मेदारियों और अवसरों पर मंथन किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी अनिल के. जाजोदिया ने कहा कि समाज के विकास के लिए अच्छे लोगों का नेतृत्व की भूमिका में आगे आना आवश्यक है।
मुख्य वक्ताओं संजय अग्रवाल, अलका पोद्दार एवं जोन अध्यक्ष जेसी गौरव सेठ ने नेतृत्व में विश्वास, संवेदनशीलता, टीम भावना और युवाओं की भागीदारी पर बल दिया। चर्चा में यह निष्कर्ष निकला कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सक्षम एवं सज्जन लोगों को नेतृत्व की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
इस अवसर पर सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दीपक अग्रवाल एवं ब्रह्मानंद पेशवानी को "सोशल लीडरशिप अवार्ड" से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संचालन रोहित खेमका ने तथा धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र मोहन साह ने किया।