मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश/ रामपुर।आगामी मारवाड़ी समाज के धार्मिक एवं सांस्कृतिक त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना प्रभारी पवन कुमार शर्मा ने क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक हैं, इसलिए सभी लोग मिल-जुलकर इन पर्वों को मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।
थाना प्रभारी ने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों को साझा करने से बचें। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या कानून व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने बाजारों, प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की सतर्कता का भी भरोसा दिलाया। साथ ही कहा कि त्योहारों के दौरान पुलिस लगातार गश्त करेगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारियों ने थाना प्रभारी की इस पहल की सराहना करते हुए आश्वासन दिया कि वे त्योहारों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के साथ-साथ प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की